Punjab E News (Rajkumar Bhalla):डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने एक बार फिर से राम रहीम को बड़ी राहत देते हुए 21 दिनों का फरलो देने का फैसला सुनाया है।
बता दें कि गुरमीत राम रहीम को 7 फरवरी को भी फरलो मिली थी। वहीं अब कोर्ट ने फिर से राम रहीम को राहत देते हुए फर्लो देने का फैसला किया है। राम रहीम जोकि पूर्व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या और दो डेरा प्रेमियों के बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है, को कुछ दिन पहले भी रोहतक की सुनारिया जेल से 21 दिन की छुट्टी पर रिहा किया गया था। जिसके बाद केंद्र की हरियाणा की खट्टर सरकार पर उन्हें फर्लो दिलाने के आरोप लगे थे।