हार के बाद Kejriwal का ‘Punjab AAP’ को आदेश ,PUNJAB MODEL पर हुई चर्चा – C.M MANN
Aap MLA Delhi Meeting News – दिल्ली विधान सभा चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी (AAM AADMI PARTY) के संयोजक अरविन्द केजरीवाल (ARVIND KEJRIWAL) द्वारा आज दिल्ली में पंजाब (PUNJAB) के विधायकों के साथ बैठक की गयी। बैठक में केजरीवाल ने स्पष्ट रूप से पंजाब इकाई को राज्य में बेहतर विकास कार्य करवाने के आदेश दिए।
दिल्ली के कपूरथला हाउस में केजरीवाल (ARVIND KEJRIWAL) ने पंजाब के विधायकों के साथ बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM BHAGWANT SINGH MANN) के इलावा पंजाब प्रधान अमन अरोरा (AMAN ARORA) भी मौजूद थे। इस दौरान सबसे पहले पार्टी प्रधान ने जहाँ पंजाब के नेताओं का दिल्ली चुनाव (DELHI ELECTIONS) में सहयोग के लिए धन्यवाद किया। वहीँ हार को लेकर उनसे फीडबैक भी ली गयी। मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM BHAGWANT SINGH MANN) ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल (ARVIND KEJRIWAL) द्वारा पंजाब यूनिट को अपनी कार्यशैली में और तेज़ी लाने की बात की है।
मान ने कहा कि अगले दो साल तक राज्य में इतने काम किये जाएंगे जोकि अभूतपूर्व होंगे। पंजाब मॉडल (PUNJAB MODEL) को देश भर में पेश किया जाएगा। शिक्षा ,सेहत तथा अन्य मुद्दों पर पार्टी लगातार बेहतर कार्य करती रहेगी। महिलाओं को 1100 देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने घोषणा पत्र में किये गए सभी वायदों को सरकार पूरा करेगी। इतना ही नहीं जो गारंटी नहीं भी दी गयी थी ,सरकार द्वारा उसे भी पूरा किया गया है। टोल प्लाजा को ख़तम करना तथा विधायकों को मात्र एक तनख्वाह तथा पेंशन इसका उदहारण है।
कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा ‘आप’ विधायकों के कांग्रेस से संपर्क होने संबंधी सवाल पर सी एम् मान ने कहा कि कांग्रेस इससे पहले भी दावे करती रही है। बाजवा पहले अपने विधायकों को संभाल कर रखें।