AMRITPAL SINGH पर सुनवाई आज ,वरिंदर फ़ौजी से हटा NSA
AMRITPAL NSA CASE HEARING VARINDER FAUJI GETS RELAXATION
PUNJAB NEWS – वारिस पंजाब के प्रधान अमृतपाल सिंह पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है। लेकिन उससे पहले अमृतपाल के एक और सहयोगी वरिंदर सिंह फौजी को जल्द ही पंजाब लाया जाएगा। वीरेंद्र सिंह पर लगाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) खत्म होने के बाद अजनाला पुलिस की एक टीम वीरेंद्र सिंह को लेने असम के डिब्रूगढ़ जेल पहुंची है।
इसके साथ ही पंजाब सरकार भी आज अमृतपाल सिंह को लेकर कोर्ट में अपनी स्थिति स्पष्ट करेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि अमृतपाल सिंह को भी उनके साथियों की तरह अजनाला लाया जा सकता है।वरिंदर सिंह के अजनाला लौटने के बाद अब केवल अमृतपाल सिंह और उसका साथी पप्पलप्रीत सिंह डिब्रूगढ़ जेल में रह गए हैं। उनके अन्य साथियों को पंजाब की अजनाला जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
इससे पहले अमृतपाल सिंह के 7 अन्य साथियों को भी पंजाब लाया गया था, जिनमें प्रमुख नाम दलजीत सिंह कहनवाल, गुरुमीत सिंह भगना, वीरिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, भूपिंदर सिंह और कुलवंत सिंह शामिल हैं। इन सभी को ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन की गतिविधियों और अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमले के बाद मार्च 2023 में एनएसए के तहत गिरफ्तार कर डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया था।