पंजाब कांग्रेस में बग़ावत रोकने हाई कमान ने भेजा दूत ,दी बड़ी ज़िम्मेवारी
PUNJAB NEWS – पंजाब कांग्रेस में शुरू से ही धड़ेबंदी रही है। कप्तान अमरिंदर सिंह के जाने के बाद नवजोत सिद्धू किसी से भी नहीं संभले। अब जबकि दोनों नहीं हैं। हाईकमान ने प्रताप बाजवा तथा राजा वड़िंग को एकजुट रखने के लिए अपने ख़ासमख़ास को पंजाब भेजा है। जी हाँ ,कांग्रेस ने कुछ नियुक्तियां की है। जिसमें दिल्ली से महासचिव की नियुक्ति की गयी है।
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से विभिन्न राज्यों में 2 जनरल सैक्रेटरी व 9 इंचार्जों की नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें पंजाब की कमान भूपेश बाघेल को सौंपी गई है। कांग्रेस हाईकमान ने भूपेश बाघेल को पंजाब का जनरल सैक्रेटरी नियुक्त किया है। इसी तरह से रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ का इंचार्ज नियुक्त किया है।
कांग्रेस ने बड़े स्तर पर संगठनात्मक बदलाव किया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को पंजाब की जिम्मेदारी सौंप गई है। दिल्ली में आप को सत्ता से बाहर करने के बाद अब बीजेपी और कांग्रेस की निगाहें पंजाब में लगी हुई हैं। दो साल बाद पंजाब में चुनाव होने हैं, जहां कांग्रेस की बड़ी उम्मीदें लगी हुई है। इसके मद्देनजर पार्टी ने संगठन में अनुभवी भूपेश बघेल को पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी है।