BRITISH LADY के साथ दिल्ली में रे.प, सोशल मीडिया फ्रेंड ने दिया धोख़ा
BIRITISH WOMEN RAPED IN DELHI BY INSTAGRAM FRIEND
NATIONAL NEWS – दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक होटल में एक ब्रिटिश महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके साथी को छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस की तरफ से गुरुवार को यह जानकारी दी गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार ब्रिटिश महिला की आरोपी युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों में अक्सर बातचीत होती थी। इसके बाद वह आरोपी से मिलने के यूके से दिल्ली आई थी।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसने आरोपी कैलाश को रेप के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके दोस्त वसीम पर पीड़ित ब्रिटिश महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला महाराष्ट्र और गोवा में छुट्टियां मना रही थी। इसके बाद उसने वहां से कैलाश को फोन किया और उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। कैलाश ने कहा कि वह यात्रा नहीं कर सकता और उसने महिला को दिल्ली आने के लिए कहा।
महिला मंगलवार को दिल्ली पहुंची और महिपालपुर के एक होटल में रुकी। इसके बाद उसने कैलाश को फोन किया और वह अपने दोस्त वसीम के साथ होटल पहुंचा। उसने कथित तौर पर उस रात उसके साथ रेप किया। अगली सुबह महिला ने वसंत कुंज पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना के बारे में ब्रिटिश उच्चायोग को सूचित कर दिया है। उच्चायोग से यूके नागरिक की सहायता भी की जा रही है। जानकारी के अनुसार कैलाश एक प्राइवेट फर्म में काम करता है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे अंग्रेजी बोलने में दिक्कत होती थी और उससे बात करने के लिए उसे गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल करना पड़ता था।