Punjabi News

भाजपा ने जारी की DELHI CABINET की लिस्ट , REKHA GUPTAके साथ यह 6 मंत्री लेंगे शपथ

 

National News –  दिल्ली (DELHI) की सियासत में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। बीजेपी (BJP) विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता (REKHA GUPTA)के नाम पर मुहर लगने के बाद वह आज दिल्ली की मुख्यमंत्री (DELHI CM)पद की शपथ लेंगी। शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता राजधानी की नौवीं मुख्यमंत्री (CHIEF MINISTER) होंगी। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान (RAM LEELA GROUND) में आयोजित किया जाएगा, जिसे राम मंदिर थीम पर सजाया गया है।

दिल्ली में कैबिनेट मंत्रियों (CABINBET MINISTERS)के नाम तय कर लिए गए हैं। 6 नए मंत्री शपथ (OATH) ग्रहण करेंगे। शपथ लेने वाले नेताओं की सूची इस प्रकार है:

  1. प्रवेश वर्मा
  2. आशीष सूद
  3. मनजिंदर सिंह सिरसा
  4. रविंदर इंद्रराज
  5. कपिल मिश्रा
  6. पंकज कुमार सिंह