Punjabi News

अब राजनीति धर्म को शिक्षा दे रही है – CM MANN

CM BHAGWANT MANN FAVOURS GIANI RAGHBIR SINGH

 

PUNJAB NEWS – पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान  (CM BHAGWANT MANN) ने शिरोमणि कमेटी (SGPC)की अंतरिग कमेटी द्वारा जथेदार ज्ञानी रघबीर सिंह (GIANI RAGHBIR SINGH) को हटाए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मीडिया से बातचीत करते हुए सी एम मान ने कहा कि कोई समय था जब धर्म राजनीति को शिक्षा देता था। पर अब सियासत इतनी हावी हो गयी है कि उसने धर्म को शिक्षा देने शुरू कर दी है। मान ने बीते कल हुयी करवाई को बदले की कारवाई कहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अंतरिंग कमेटी के अस्तित्व पर भी सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा कि जथेदारों को हटाने वाले लोग खुद 14 सालों से कमेटी में बैठे हुए हैं। मैं भारत सरकार से शिरोमणि कमेटी के चुनाव करवाने की मांग करता हूँ। फिर यह साबित हो जाएगा की जनता क्या चाहती है तथा वह किसके साथ है। मान ने अकाली दल के तथाकथित नेताओं पर तंज कस्ते हुए कहा कि एहंकार ने इनकी अकल भ्र्ष्ट कर दी है।

CHAMPIONS TROPHY के FINAL में पहुंची टीम इंडिया को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली हमारी टीम यह प्रतियोगिता ज़रूर जीतेगी। उन्होंने शुबमन गिल ,विराट कोहली ,कप्तान रोहित शर्मा तथा कुलदीप यादव समेत तमाम क्रिकेटर्स की तारीफ़ की है।