Punjabi News

CM MANN आज करेंगे SKM के साथ बैठक , मांगो पर सहमति के आसार

CM BHAGWANT MEETING WITH SKM LEADERS TODAY IN CHANDIGARH

 

PUNJAB NEWS- संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) (SANYUKT KISAN MORCHA) के बैनर तले किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 5 मार्च से चंडीगढ़ में स्थायी विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM BHAGWANT MANN) ने आज एसकेएम (SKM) नेताओं के साथ बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 4 बजे पंजाब भवन (PUNJAB BHAVAN)में होगी, जिसमें किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

       हालांकि, किसान दोपहर 12 बजे तक चंडीगढ़ के किसान भवन में जुटेंगे, जिसके बाद शाम को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए निकलेंगे। अगर बैठक में मांगों पर सहमति बनी तो किसान बैठक के बाद अपने संघर्ष की अगली रणनीति में बदलाव की घोषणा करेंगे। पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी मोर्चों पर किसानों का संघर्ष जारी है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल द्वारा शुरू किया गया आमरण अनशन सोमवार को 98वें दिन में प्रवेश कर गया है। अपनी भूख हड़ताल के 100 दिन पूरे होने पर 101 किसान 5 मार्च को खनुरी बॉर्डर पर एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

इस बीच मार्च में देशभर में होने वाली किसान महापंचायत का कार्यक्रम भी आज तय किया जाएगा। इसलिए एक ऑनलाइन बैठक निर्धारित की गई है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने भी 8 मार्च को महिला किसान पंचायत आयोजित करने की घोषणा की है।