BJP ने DELHI में खींची ‘रेखा’ , मोदी -शाह की मौजूदगी में हुई CM की शपथ
NATIONAL NEWS – 27 साल के लंबे इंतजार के बाद आज दिल्ली (DELHI)में एकबार फिर बीजेपी सरकार (BJP GOVT.)बन गई है। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता (REKHA GUPTA) ने दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान (RAM LEELA GROUND) में सीएम (CHIEF MINISTER)पद की शपथ ली। उन्हें कल बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था। शपथ ग्रहण समारोह (OATH CEREMONY) में पीएम नरेंद्र मोदी (PM NARENDER MODI) के अलावा सभी प्रमुख केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सभी सीनियर नेता और पदाधिकारी भी शामिल हुए।
रेखा गुप्ता (REKHA GUPTA) दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री (CHIEF MINISTER) बन गई हैं। उन्होंने रामलीला मैदान में अपने पद की शपथ ग्रहण की। यह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि 27 साल बाद पार्टी दिल्ली की सत्ता में वापस आई है। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।
दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इन मंत्रियों में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शपथ दिलवाई इसके बाद प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह और अंत में रविंदर इंद्राज सिंह ने शपथ ली।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दिल्ली पुलिस ने ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ‘येलो बुक’ में उल्लिखित सुरक्षा दिशानिर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री को यह सुरक्षा दी गई है। येलो बुक में विशिष्ट व्यक्तियों और अति-विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी और वीवीआईपी) के सुरक्षा प्रोटोकॉल का विवरण दिया गया है। ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत गुप्ता की सुरक्षा में लगभग 22 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे जिनमें निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ), सुरक्षा दस्ते, निगरानी दल के अलावा और लगभग आठ सशस्त्र गार्ड शामिल होंगे।