Punjabi News

दिल्ली चुनाव में गुंडागर्दी पर उतरी भाजपा – केजरीवाल

नई दिल्ली – आम आदमी पार्टी के संयोजक तथा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधान सभा चुनावों में अपनी हार को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी गुंडागर्दी पर उतर आयी है। आप का कहना है कि कालकाजी विधानसभा हलके में गुंडागर्दी व् दहशत का माहौल बनाया जा रहा है। भाजपा के लोग आप कार्यकर्ताओं को डरा रहे हैं। आप सुप्रीमो ने केंद्रीय ग्रह मंत्री पर दिल्ली पुलिस का दुरूपयोग करने के आरोप भी लगाए है।

पार्टी प्रधान ने कहा कि कोई भी पार्टी तब गुंडागर्दी करती है जब उसे अपनी दिखाई देने लगती है। भाजपा को भी जनता के मूड का आभास हो चूका है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक हार की तरफ बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री आतिशी के साथ प्रेसवार्ता में आये केजरीवाल ने कहा कि पुरे दिल्ली के अंदर भाजपा गुंडागर्दी कर रही है। दिल्ली को लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। चुनाव से पहले गुंडागर्दी का यह आलम है तो बाद में क्या होगा। उन्होंने आशंका जताई कि भाजपा चुनाव वाले दिन वोटरों को डिस्टर्ब कर सकती है।

केजरीवाल ने मीडिया को बताया कि गुंडों को खुलेआम सरंक्षण दिया जा रहा है और वोट खरीदने के लिए पैसे ,सामान और कपडे बाटें जा रहे है। अमित शाह ने दिल्ली चुनाव की कमान संभाल कर स्थानीय पुलिस को हटा दिया गया है। एक थाना प्रभारी ने बताया कि भाजपा की मदद करने के लिए सीधे ग्रह मंत्रालय से आदेश आ रहे हैं।