किसान नेता निकला ‘DUNKI AGENT ‘, 45 लाख़ ले भेजा था AMERICA ,पर्चा दर्ज
PUNJAB NEWS – जब से अमेरिका (AMERICA) ने अपने देश से अवैध प्रवासियों (ILLEGAL IMMIGRANTS) को निकालना शुरू किया है। तब से खासकर पंजाब में फ़र्ज़ी ट्रेवल एजेंटो (FAKE TRAVEL AGENTS) पर कार्रवाई शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM BHAGWANT MANN) तथा कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल (KULDEEP DHALIWAL) के कड़े निर्देशों के बाद पंजाब पुलिस (PUNJAB POLICE) ने फ़र्ज़ी एजेंटों पर नकेल कसते हुए मोगा में एक केस दर्ज किया है। सुखविंदर सिंह उर्फ़ सुक्ख गिल (SUKHWINDER SINGH SUKH GILL) नाम के एजेंट पर 45 लाख लेकर डंकी रुट (DUNKI ROUTE)के ज़रिये अमेरिका भेजने का इल्ज़ाम लगा है।
शिकायतकर्ता मोगा निवासी जसविंदर सिंह (JASWINDER SINGH) ने बताया की एजेंट सुक्ख गिल,जोकि भारतीय किसान यूनियन (BKU) तोतेवाल का प्रधान है। उसने अमेरिका भेजने के नाम पर उनसे 45 लाख़ लिए। उसने भरोसा दिया था कि अच्छे तरीके से उसे अमेरिका पहुँचाया जाएगा। लेकिन वही हुआ ,उसे कठिन तरीके से डंकी रुट द्वारा अमेरिका भेजा गया जहाँ वो पकड़ा गया।
भारत पहुंचे जसविंदर सिंह ने अपने आप को ठगा हुआ पा कर कर पुलिस में शिकायत की। जिसके आधार पर अब पर्चा दर्ज किया गया है।