Punjabi News

किसानों को रोकने के लिए CHANDIGARH BORDER SEAL ,जोगिन्दर उगराहां सहित कई किसान गिरफ़्तार

JOGINDER UGRAHAN ARREST IN CHANDIGARH MARCH

PUNJAB NEWS – मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM BHAGWANT MANN)की सख़्त टिपण्णी के बाद किसानों के चंडीगढ़ मोर्चा (CHANDIGARH PROTEST)को लेकर सुबह से ही पंजाब पुलिस (PUNJAB POLICE)सतर्क है। चंडीगढ़ जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस का पहरा है। कई किसानों को गिरफ़्तार किया गया है। अभी अभी सुचना प्राप्त हुयी है कि किसान नेता जोगिन्दर सिंह उगराहां (JOGINDER SINGH UGRAHAN)को भी पुलिस अपने साथ थाने ले गयी है।

    संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) आज, 5 मार्च से चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएगा। किसानों ने मोहाली से ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर चंडीगढ़ में दाखिल होने का ऐलान किया है. किसान एमएसपी गारंटी कानून समेत 13 मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक उन्हें चंडीगढ़ प्रशासन से धरने की इजाजत नहीं मिली है। इसे देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब से लगने वाली सभी सीमाएं सील कर दी हैं. पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए बाइक और कार सवारों के आईडी प्रूफ की भी जांच कर रही है कि किसान चंडीगढ़ में प्रवेश न करें। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है।

इस बीच, भारतीय किसान यूनियन (एकता-उगराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने आंदोलनकारी किसानों से अपील की कि वे जहां भी पुलिस उन्हें रोके, सड़क किनारे खाली जगहों पर बैठ जाएं. उन्होंने कहा कि सड़क जाम करने का आरोप लगाने वाली पंजाब पुलिस किसानों को बदनाम करने की साजिश रच रही है.ख़बर लिखे जाने दौरान उगराहां के गिरफ़्तार होने की सुचना भी प्राप्त हुयी है।