बंद नहीं होगी रजिस्ट्रियां , अब इनको मिला तहसीलदारों का काम
KANUNGO WILL DO REGISTRATION INSTEAD OF TEHSILDAR
PUNJAB NEWS – लुधियाना की वेस्ट तहसील में तहसीलदार पर आरोप लगने के बाद पंजाब भर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसके चलते उन्होंने शुक्रवार तक काम पूरी तरह बंद रखने का एलान किया था। इसके बाद आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें साफ तौर पर छुट्टी पर जाने को कहा और उनकी जगह दूसरे अधिकारियों को रजिस्ट्रेशन की ड्यूटी पर लगाने की बात कही। इसके बाद पंजाब की कई तहसीलों में काम फिर से शुरू हो गया है।
इस बीच जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल ने बड़ा फैसला लेते हुए तहसीलदारों की जगह नए अधिकारी काम करेंगे और उन्हें रजिस्ट्री करने की मान्यता भी दे दी है। अब तहसीलदार की जगह कानूनगो अधिकारी कानूनी रजिस्ट्री करेंगे। इस बीच, जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने पंजीकरण करने के लिए अधिकारियों को शक्तियां सौंप दी हैं।
लुधियाना की वेस्ट तहसील का निरीक्षण किया गया जहां दोपहर बाद रजिस्ट्रियों का काम शुरू हुआ। नए अधिकारियों ने बताया कि लुधियाना डीसी के आदेश के बाद उनकी ड्यूटी यहां लगाई गई है।अभी रजिस्ट्रियों का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे संख्या नोट कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा है कि लोग आज यहां रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे हैं, सभी का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को अपने दस्तावेज, खासकर अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड लाना चाहिए।
पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई के विरोध में तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर चले गए। जहां तहसीलदारों ने शुक्रवार तक काम नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि, तहसीलदारों के इस ऐलान के बाद सीएम भगवंत मान ने आज सख्त कार्रवाई की है। जहां उन्होंने तहसीलदारों को शाम 5 बजे तक काम पर लौटने का समय दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी जिलों की तहसीलों में काम बंद न करने का आदेश जारी किया है।