Punjabi News

विवादित पादरी बजिंदर सिंह का हिंसक वीडियो वायरल, कर्मचारियों से मारपीट का खुलासा

PROPHET BAJINDER SINGH VIRAL VIDEO

 

PUNJAB NEWS –  पंजाब के एक पादरी बजिंदर सिंह पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ है। मामला सामने आने के कुछ हफ़्तों बाद एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बजिंदर सिंह एक आदमी और एक औरत को मारते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो उनके ऑफिस का है। बजिंदर सिंह ‘द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम’ नाम का चर्च चलाते है। वह खुद को Prophet Bajinder Singh बताता है।

          पिछले महीने बजिंदर सिंह के ऑफिस में लगे CCTV कैमरे में यह सब रिकॉर्ड हुआ। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बजिंदर सिंह लोगों पर चीजें फेंक रहा है और उन्हें थप्पड़ मार रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो में जो लोग मार खा रहे हैं, वे बजिंदर सिंह के चर्च में काम करते हैं। वीडियो में पहले वह एक आदमी को बार-बार थप्पड़ मार रहा है। फिर वह एक औरत से बहस करने लगता है और गुस्से में नजर आ रहा है। अचानक वह उस औरत पर एक किताब फेंकता है। जब वह औरत उनसे सवाल करती है, तो बजिंदर सिंह उसे थप्पड़ मारता है। कमरे में मौजूद दूसरे लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं।

 पहले, एक महिला ने Prophet Bajinder Singh पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। महिला ने बताया कि वह 2017 में बजिंदर सिंह के चर्च में शामिल हुई थी और 2023 में उसने चर्च छोड़ दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि 2022 में सिंह ने उसे गलत तरीके से छुआ था।