Punjabi News

पंजाब कैबिनेट की बैठक आज ,MANN GOVT. ले सकती बड़ा फ़ैसला

PUNJAB CABINET MEETING TODAY , BIG DECISION EXPECTED

 

PUNJAB NEWS-  पंजाब कैबिनेट (PUNAB CABINET) की आज अहम बैठक होने जा रही है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM BHAGWANT SINGH MANN) करेंगे, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। यह बैठक आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास पर होगी।  

           आज की बैठक में पंजाब विधानसभा का बजट सत्र (BUDGET SESSION) बुलाया जा सकता है। पंजाब सरकार मध्य मार्च के बाद बजट सत्र बुला सकती है। इसके अलावा भी सरकार कई अहम फैसले ले सकती है। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट बैठक में उद्योगपतियों के लिए बड़ा ऐलान हो सकता है। बैठक में वन टाइम सेटलमेंट स्कीम (ONE TIME SETTLEMENT SCHEME) लाने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है।  इसके अलावा पंजाब पुलिस (PUNJAB POLICE) में बड़े पैमाने पर भर्ती का काम शुरू किया जाएगा।

आपको बता दें कि 27 फरवरी को पंजाब कैबिनेट की बैठक भी हुई थी, जिसमें राज्य की नई आबकारी नीति (EXCISE POLICY) को हरी झंडी दी गई थी। इसके अलावा जन्म और मृत्यु पंजीकरण नियमों को लेकर भी कुछ बदलाव किए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना और पर्यावरण प्रदूषण को लेकर भी कई फैसले लिए गए। आज की बैठक में भी कई अहम फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है।