Punjabi News

शंभू-खनुरी बॉर्डर खुलने से व्यापारी खुश, CM MANN का किया धन्यवाद

TRADERS HAPPY ON SHAMBHU BORDER OPENING

 

PUNJAB NEWS – राजपुरा के व्यापारी कृष्ण कुमार कुकरेजा ने 19 मार्च की रात को पंजाब सरकार द्वारा शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर खोले जाने पर लड्डू बांटे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भगवान के सामने मन्नत मांगी थी। उन्होंने कहा था कि उनकी इच्छा है कि शंभू बॉर्डर खुल जाए और व्यापार पहले की तरह शुरू हो जाए।आज सुबह भगवान को लड्डुओं का भोग लगाने के बाद उन्होंने लोगों को लड्डु बांटे।

          उन्होंने कहा कि वे भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि यह बॉर्डर खोल दिया गया है। उन्होंने पंजाब सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम बेहतरीन है। पंजाब सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए चलाया जा रहा नशा विरोधी अभियान भी सराहनीय है।

FOCAL POINT ASSOCIATION के नरिंदर सग्गू ,PHAGWARA GATE MARKET के अजय कुमार ,अनिल ,संदीप तथा कुलदीप सिंह ने मान सरकार के इस कदम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से उनके कारोबार में दिक्कत आ रही थी। बाहर का व्यापारी पंजाब आने से कतरा रहा था। ऊपर से जो माल पंजाब आता था। लम्बे चक्कर की वजह से उन्हें ट्रांसपोर्ट पर ज़्यादा खर्चा वहन करना पड़ रहा था। किसानों की मांगे जायज़ है मगर इतना लम्बा प्रदर्शन व्यापर को प्रभावित कर रहा था। जालंधर के उद्योगपतियों तथा व्यापारियों मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रशंसा की है।