Punjab E News (Jasvinder Kaur):सुनारिया जेल में साध्वी यौन उत्पीड़न मामले में सजा काट रहे राम रहीम फिर से सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। सोमवार को गुरुग्राम पुलिस ने 21 दिन की फरलो काटने के बाद राम रहीम को लेकर सुनारिया जेल पहुंची। जहां राम रहीम ने जेल अधीक्षक के सामने सरेंडर किया। उसे फिर उसी सुरक्षित बैरक में रखा गया है।
गौरतलब है की 2017 में राम रहीम को साध्वी यौन उत्पीड़न मामले में सजा हुई थी। वहीं CBI की विशेष कोर्ट ने जब पंचकूला में सजा सुनाई, तब हिंसा हुई थी। हिंसा के चलते राम रहीम को हवाई मार्ग के रास्ते सुरक्षित मानी जाने वाली सुनारिया जेल भेजा गया था।