Punjab E News:हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उसे PGI रोहतक में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की राम रहीम को पेट मे दर्द की शिकायत के बाद PGI में भर्ती करवाया गया है। गौरतलब है की इससे पहले 12 मई को भी ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण राम रहीम को PGI अस्पताल में लाया गया था। सूत्रों की अनुसार तो राम रहीम इस बार कोरोना जांच कराने के लिए तैयार हो गया है। वहीं पिछली बार उसने कोरोना जांच कराने से मना कर दिया था। PGI में राम रहीम का CT scan कर पेट और दिल की जांच की गई।