Punjab E News (Nisha Panjalia):शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मान सरकार पर निशाना साधते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। CM मान ने ऐतिहासिक बलंडर किया है। मुख्यमंत्री मान ने अपने पद की ली हुई शपथ की उल्लंघना कर रहे है। अरविंदर केजरीवाल सब कुछ अपने कंट्रोल में कर रहे है। वहीं आज तक किसी भी राज्य ने दूसरे राज्य से ऐसा समझौता नहीं किया है। इस समझौते ने पंजाब को शर्मसार कर दिया है। सुखबीर बादल ने इस दिन को काला दिन कहा है। बादल ने कहा कि भगवंत मान ने मुख्यमंत्री की सीट बचाने के लिए पूरे पंजाब को अरविंद केजरीवाल के पैरों नीचे रौंद दिया है।
साथ ही बादल ने कहा कि केजरीवाल अपनी हिसाब से पंजाब को नियंत्रित कर रहा है, लेकिन इस बारे में कोई पूछताछ नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि आज जो समझौता हुआ है, उसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान नहीं बल्कि केजरीवाल बन गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री किसी भी विभाग के किसी भी अधिकारी को कभी भी कोई आदेश जारी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब दिल्ली की नीतियां चलेंगी। बादल ने कहा कि अकाली दल इसकी कड़ी निंदा करती है।