मेष राशि
भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप फिर ऊर्जा और ताज़गी पाने में क़ामयाब रहेंगे। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे मश्वरा मांग सकता है।
वृष राशि
आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें।
मिथुन राशि
व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। आपके ज़हन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए ख़ुशी के पलों को लाएगा। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी मिलेगी।
कर्क राशि
आपका सही रवैया ग़लत रवैये को हराने में क़ामयाब रहेगा। आज यार दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे लुटा सकते हैं लेकिन इसके बावजूद भी आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा।
सिंह राशि
व्यर्थ की चिंताएँ और परेशानियाँ आपके शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं और त्वचा से जुड़ी समस्याएँ पैदा कर सकती हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।
कन्या राशि
आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। घर में शांति और सुकून का माहौल बनाए रखने के लिए तालमेल से काम करें।
तुला राशि
अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े।
वृश्चिक राशि
अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फ़ैसला तार्किक तरीक़े से लें। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है।
धनु राशि
रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। आज आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालाँकि बच्चों को ज़्यादा छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है।
मकर राशि
आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। आपकी पारिवारिक सदस्यों को क़ाबू में रखने और उनकी न सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वादविवाद हो सकता है
कुम्भ राशि
आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। घर में और आस-पास छोटे-मोटे बदलाव घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे।
मीन राशि
आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा।
बुरी नजर के प्रभाव से कैसे बचें
कोई भी इन्सान बुरा नहीं होता हैं। क्यूंकि व्यक्ति के शरीर में नेगेटिव और पॉजिटिव एनर्जी होती है और किसी को किसी की भी नज़र लग सकती है। वहीं इंसान को खुद की नज़र भी लग जाती है। जैसे कि अन्य ऐसे कारण है जैसे एक बच्चे को मां की नज़र लग जाती हैं। बच्चा रोता है दूध नहीं पीता। जैसे किसी बड़े को नज़र लग जाए। तो वो भूख लगने पर खाना नहीं खा पाएगा।इस पर वह स्वयं समझ ले। कि उनको बुरी नज़र लगी है।
कई बार हम खुद की प्रशंसा सबके सामने कर देते हैं और इससे हमे खुद की नज़र ही लग जाती है।जैसे कि मेरा कारोबार अच्छा चल रहा है। मेरी दुकान का काम अच्छा चल रहा है।
जैसे-जैसे आपका काम बढ़ता चला जाता है। संभव ही है,उसे किसी ना किसी की बुरी नज़र लग ही जाती है।काम बिल्कुल ही चलना बंद हो जाता है, या ठप हो जाता है। काम आता भी है और चला भी जाता है। पर आपका काम आपसे दूर ही दूर होता जा रहा है।ऐसा लगता है जीवन में कभी काम ना किया हो। ज्योतिषी शास्त्रों के द्वारा बुरी नज़र जैसी समस्या से बचा जा सकता है।
उपाय:- यदि आपके व्यवसाय को बुरी नज़र लग जाती है। तो शनिवार के दिन हरे नींबू को अपने ऑफिस या दुकान की चारों दीवारों से स्पर्श कराए। उस नींबू के चारों टुकड़े कर चारों दिशाओं में फेंक दें। इस उपाय से आपके व्यवसाय को जो बुरी नजर लगी है। निश्चित ही उतर जाएगी।