पंजाब

कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा आम आदमी पार्टी पंजाब में लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कांग्रेस से नहीं करेगी कोई समझौता

पंजाब न्यूज : कांग्रेस के नेताओं ने कल संसदीय चुनाव में राज्य की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के साथ किसी भी गठबंधन का कड़ा विरोध किया। आज पंजाब के कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कांग्रेस से कोई समझौता नहीं करेगी।

पंजाब भवन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आम आदमी राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।
उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्पष्ट रुख है।