पंजाब

जून 2023 साप्ताहिक राशिफल

 

मेष राशि:-

आपका दिन शानदार रहने वाला है। आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपके किसी भूमि, वाहन और मकान आदि को खरीदने के प्रयासों में तेजी आएगी। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी।

वृषभ राशि:-

आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। कुछ नए लोगों से आप मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक मामलों में आपकी रूचि रहेगी। अचानक किसी यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। संतान पक्ष से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि:-

आपका सप्ताह काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपके चारों तरफ का वातावरण खुशनुमा रहेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

कर्क राशि:-

आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। किसी दूर रह रहे परिजन से फोन पर बातचीत हो सकती है|

सिंह राशि:-

सप्ताह के पहले 3 दिन आपका थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। फिजूलखर्ची अधिक होने के कारण मन काफी परेशान रहेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

कन्या राशि:-

आपको लेनदेन के मामलों में सावधान रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपने किसी को कोई वादा किया है, तो उसे समय रहते पूरा जरूर करें। आपको किसी बड़ी उपलब्धि के मिलने से खुशी होगी। साहस और पराक्रम बढ़ेगा।

तुला राशि:-

आपके दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी काम की शुरुआत करने से पहले आप माता-पिता से बातचीत जरूर करें। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र की योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलने वाला है। मानसिक शांति बनी रहेगी। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा।

वृश्चिक राशि:-

आपका सप्ताह भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। धार्मिक आयोजनों में आपकी रूचि रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। सफलता आपके कदम चूमेगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। यदि आपने किसी बड़े निवेश को किया, तो बाद में आपको उसके लिए पछताना होगा।

धनु राशि:-

आपकी नए नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

मकर राशि:-

आप अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी तरीके से निभाएंगे। अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी समय बहुत अच्छा रहेगा। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करते समय आपको सावधान रहना होगा। यदि आप किसी बात को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे तो वह चिंता भी इस सप्ताह खत्म हो जाएगी।

कुंभ राशि:-

आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आर्थिक प्रयास तेज रहेंगे। आप राजनीति के कामों में भी हाथ आजमा सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। व्यापार की कुछ योजना को लेकर आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे।

मीन राशि:-

घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने जीवन के क्षेत्र में अच्छी कामयाबी हासिल करेंगे। अपनी प्रतिभा से आप लोगों को आसानी से हैरान करेंगे। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद बातचीत के जरिए समाप्त होगी। रचनात्मक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिल सकता है।

Jyoti kaushal
Astrologer
Contact:-8837846039