Sportsपंजाब

विशेष सारंगल डिप्टी कमिश्नर सुरजीत हॉकी सोसाइटी के 20वें अध्यक्ष बने

जालंधर समाचार: सुरजीत हॉकी सोसाइटी का गठन 1984 में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान, ओलंपियन सुरजीत सिंह रंधावा, की याद में किया गया था। विशेष सारंगल डिप्टी कमिश्नर, जालंधर अब इसके 20वें अध्यक्ष बने हैं।

सुरजीत हॉकी सोसायटी के महासचिव सुरिंदर सिंह भापा के अनुसार आज सोसायटी की कोर कमेटी की बैठक में सुरजीत हॉकी सोसायटी के संविधान के अनुसार जालंधर के डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल, आईएएस को अपना 20वां अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि सोसायटी के सदस्य जल्द ही डिप्टी कमिश्नर जालंधर और सुरजीत हॉकी सोसायटी के अध्यक्ष से मिलेंगे और उन्हें सोसायटी की गतिविधियों और 40वें इंडियन ऑयल सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट की तैयारियों से अवगत कराएंगे।

बैठक में लखविंदरपाल सिंह खैरा, रणबीर सिंह टुट, इकबाल सिंह संधू, एल.आर. नैयर, रमणीक सिंह रंधावा, गुरविंदर सिंह गुल्लू और राम प्रताप मौजूद थे।