Home Latest News पंजाब में ठंड रहेगी बरकरार, 14 फरवरी तक बारिश को लेकर अलर्ट,...

पंजाब में ठंड रहेगी बरकरार, 14 फरवरी तक बारिश को लेकर अलर्ट, पढ़ें IMD की रिपो

11
0

पंजाब में मौसम का मिजाज फिलहाल मिला-जुला बना हुआ है।

सुबह और शाम ठंडक महसूस की जा रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण हल्की गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 फरवरी तक पूरे क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश या कोहरे की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, दिन के समय तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया। तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान मानसा में 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान फरीदकोट में 5 डिग्री सेल्सियस रहा।
इन जिलों में तेज हवाओं की चेतावनी
मौसम विभाग ने  अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, मोगा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, संगरूर, बरनाला, मानसा, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों में अगले दो दिनों तक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। 11 फरवरी से तापमान में हल्की बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। फिलहाल अधिकतम तापमान 21.7 से 25.3 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 5.4 से 9.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है।
पहाड़ों में बदलेगा मौसम, मैदानी इलाकों पर सीमित असर
पश्चिमी विक्षोभ पहले उत्तरी अफगानिस्तान के आसपास सक्रिय था, जो अब उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंच गया है। यह समुद्र तल से करीब 3 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके अलावा, एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है, जिससे पहाड़ी इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि, पंजाब और चंडीगढ़ में इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा।
अगले 7 दिन सूखा रहेगा मौसम
चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल सिंह के अनुसार, आने वाले 7 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। साथ ही कुछ इलाकों में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here