Home Latest News वैष्णो देवी यात्रियों को बड़ी राहत, इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त थर्ड...

वैष्णो देवी यात्रियों को बड़ी राहत, इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त थर्ड एसी कोच

4
0

श्री माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जम्मू रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है।

 श्री माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जम्मू रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। कन्याकुमारी और तिरुनेलवेली से कटड़ा के बीच चलने वाली दो प्रमुख ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़े जा रहे हैं।
हिमसागर एक्सप्रेस (ट्रेन सं. 16317/16318) में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही ट्रेन के कुल कोचों की संख्या 20 से बढ़कर 21 हो जाएगी और थर्ड एसी कोच तीन की बजाय पांच नहीं, बल्कि चार से बढ़कर पांच हो जाएंगे। यह व्यवस्था कन्याकुमारी से 12 जून से 26 जून तक और कटड़ा से 15 जून से 29 जून तक प्रभावी रहेगी।
तिरुनेलवेली एक्सप्रेस (ट्रेन सं. 16787/16788) में भी एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा। इससे इस ट्रेन के कुल कोचों की संख्या 20 से बढ़कर 21 हो जाएगी और थर्ड एसी कोचों की संख्या तीन से बढ़कर चार हो जाएगी। यह सुविधा तिरुनेलवेली से 15 जून से 29 जून तक तथा कटड़ा से 18 जून से 2 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।
जम्मू के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त कोचों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी और सीटों की उपलब्धता में सुधार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here