Home Latest News 183.50 रुपये सस्ता हुए LPG सिलेंडर, इन लोगों को मिलेगी राहत

183.50 रुपये सस्ता हुए LPG सिलेंडर, इन लोगों को मिलेगी राहत

3
0

महीने के पहले दिन ही LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 183.50 रुपये की कटौती की है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं। इस फैसले से रेस्टॉरेंट, ढाबा, होटल और अन्य खाने-पीने के कारोबार से जुड़े लोगों कुछ हद तक राहत मिली है।
ताजा कटौती के बाद 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 2930 रुपये में उपलब्ध होगा। इससे पहले इसकी कीमत 3113.50 रुपये थी। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए इस बार कोई राहत नहीं दी गई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर ही स्थिर रखी गई है।
US-ईरान युद्ध के बाद बढ़ी कीमतें
इस वर्ष फरवरी के अंत में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ गई थी। इसके बाद ईरान ने अपने नियंत्रण वाले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से कच्चा तेल और गैस लेकर जाने वाले जहाजों की आवाजाही रोक दी, जिससे ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई। सप्लाई बाधित होने का असर दुनियाभर में पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों पर देखने को मिला।
4 बार बढ़े कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम
ऊर्जा संकट के चलते भारत में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार चार बार बढ़ोतरी की गई थी। मार्च में 144 रुपये, अप्रैल में 195.50 रुपये, मई में 993 रुपये और जून में 42 रुपये की वृद्धि की गई। इन चार बढ़ोतरी के बाद 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत कुल 1374.50 रुपये तक बढ़ गई थी। अब जुलाई में 183.50 रुपये की कटौती के साथ कारोबारियों को कुछ राहत मिली है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत 2 बार बढ़ी
वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस साल दो बार बढ़ोतरी की गई थी। मार्च में 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाए गए, जबकि जून में इसमें 29 रुपये की और वृद्धि की गई। इस तरह घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कुल 89 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि फिलहाल इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here