Ahmedabad के Narendra Modi Stadium पर खेले मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को हरा दिया है.
भारत ने Ahmedabad के Narendra Modi Stadium पर खेले मुकाबले में नीदरलैंड्स को हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज पर खेले अपने चारों मुकाबले जीत लिए हैं.
भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया. इस मुकाबले का फैसला मैच के आखिरी ओवर में हुआ, जहां Netherlands को 28 रन बनाने रह गए थे.
भारत की ओर से आखिरी ओवर Shivam Dube ने डाला और वो उस स्कोर को डिफेंड करने में कामयाब रहे. बड़ी बात ये भी है कि Team India ने Netherlandsके खिलाफ मुकाबला 5 कैच टपकाने के बाद जीता.
India ने Netherlands को 17 रन से हराया
भारत ने Netherlands के सामने जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए उन्होंने 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए. भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे दो सबसे सफल गेंदबाज रहे. वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट चटकाए तो वहीं शिवम दुबे ने 2 विकेट झटके. इनके अलावा बुमराह और हार्दिक को 1-1 विकेट मिला.
गेंद से से पहले बल्ले से टूटा Shivam Dube का कहर
नीदरलैंड्स के खिलाफ शिवम दुबे का दम गेंद से तो दिखा ही लेकिन उससे पहले उनका विस्फोट बल्ले से भी खूब देखने को मिला. वो Team India की तरफ से सबसे सफल बल्लेबाज रहे. 6 छक्कों के साथ उनके बनाए 66 रनों की बदौलत ही टीम इंडिया मैच में 193 रन का टोटल खड़ा करने में कामयाब रही थी.
भारतीय टीम, नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले से पहले ही T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंच चुकी थी. इस मुकाबले में जीत से अब ये हो गया कि वो अपने ग्रुप में अजेय रहते हुए सुपर-8 में पहुंची है.
5 कैच टपकाकर भी जीता भारत
वैसे Netherlands के खिलाफ भारत की जीत और बड़ी हो सकती थी अगर टीम इंडिया ने इस मैच में 5 कैच ना छोड़े होते. भारत की ओर से अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने कैच छोड़े.
सुपर-8 में भारत ग्रुप 1 में है, जहां उसके साथ साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीम है. सुपर-8 में भारत का पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से होगा.