कपूरथला जिले में फगवाड़ा के पास गांव दुसांझ कलां में एक बस का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया।
बस अनियंत्रित होकर खेतों में लगे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे बस में सवार 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अस्पताल पहुंची घायल महिला यात्री।
अचानक टायर फटने से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शी सरबजीत सिंह ने बताया कि वह अपने खेतों में बैठे थे, तभी दुसांझ कलां से फगवाड़ा जा रही बस का अचानक टायर फट गया। बस तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर खेतों की ओर चली गई और पेड़ से टकरा गई। इस टक्कर से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।









































