Home Latest News अमृतसर में कार में लगी भीषण आग:शॉर्ट सर्किट की आशंका, फौजी को...

अमृतसर में कार में लगी भीषण आग:शॉर्ट सर्किट की आशंका, फौजी को छोड़ने जा रहे थे; बच्चे समेत 4 लोग बचे

21
0

अमृतसर के जंडियाला गुरु के पास नेशनल हाईवे पर बीती देर (3 मई) रात करीब 11 बजे कार में अचानक आग लग गई।

कार में 4 लोग सवार थे, जिनमें एक 10 साल का बच्चा भी शामिल था। बताया जा रहा है कि सभी लोग पट्टी के गांव कच्चे पक्के से जंडियाला गुरु आए थे।
कार में आर्मी जवान भी मौजूद था, जो छुट्टी खत्म कर वापस ड्यूटी के लिए जम्मू जा रहा था। परिवार उसे जालंधर छोड़ने जा रहे थे, जहां से उसे अपने दूसरे फौजी साथी के साथ आगे जाना था। इसी दौरान वे दूसरे जवान का इंतजार कर रहे थे, जो अमृतसर से आ रहा था।
आग बुझाते फायर कर्मी।
आग बुझाते फायर कर्मी।
इंतजार के दौरान अचानक कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सभी सवार समय रहते कार से बाहर निकल आए और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। वहीं, कार सवारों ने फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अगर समय पर मदद मिलती तो शायद गाड़ी को पूरी तरह जलने से बचाया जा सकता था। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here