Home Latest News Raja Shivaji Box Office: सनडे को राजा शिवाजी की बल्ले-बल्ले, रितेश देशमुख...

Raja Shivaji Box Office: सनडे को राजा शिवाजी की बल्ले-बल्ले, रितेश देशमुख की फिल्म ने 10 दिन में कितने कमा डाले?

8
0

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी की कमाई अभी भी जारी है और दूसरे वीकेंड में इस फिल्म का अलग ही जलवा देखने को मिला है.

बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी सिनेमाघरों में रिलीज के 10 दिन पूरे कर चुकी है. फिल्म अपने फ्लो से कमा रही है और मराठी में तो इसका कलेक्शन शानदार है. लेकिन अन्य राज्यों में और विदेशों में इस फिल्म को उतना फायदा नहीं मिला है. यही वजह है कि अभी भी ये फिल्म 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल नहीं हो सकी है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. सलमान खान, संजय दत्त समेत कई बड़े नाम इस फिल्म में अभिनय करते नजर आए हैं.
ऐसे में ये उम्मीद लगाई जा रही थी कि ये फिल्म हिंदी में अच्छी कमाई कर सकती है. लेकिन फिलहाल ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है. इस फिल्म को ज्यादा हिंदी ऑडियंस नहीं मिल पा रही है. आइए जानते हैं कि 10 दिनों में इस फिल्म ने कुल कितनी कमाई कर ली है.

राजा शिवाजी ने कितने कमा लिए?

राजा शिवाजी फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन अपनी कमाई से चौंका दिया है. सेकंड सनडे को इस फिल्म का कलेक्शन तगड़ा रहा है और इसने 8.09 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म ने शनिवार के दिन भी अच्छा कलेक्शन किया था और 6.68 करोड़ रुपये कमाए थे. मतलब पिछले दो दिन में ही राजा शिवाजी फिल्म ने 14-15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का 10 दिनों का नेट कलेक्शन 68.25 करोड़ रुपये का रहा है. फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की ओर रुख करें तो इसने 10 दिन में सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 81 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म धीरे-धीरे ही सही लेकिन 100 करोड़ रुपये के कलेक्शन की ओर बढ़ रही है.
अब देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की कमाई वीकडेज में कितनी रहती है और फिल्म कितना कलेक्शन कर के दिखाती है. फिलहाल तो फिल्म ने वीकेंड में जो कमाल किया है उसने इसकी टेंशन जरूर कुछ कम की है. पहले ऐसा लग रहा था कि ये फिल्म अपना बजट भी रिकवर नहीं कर पाएगी लेकिन पिछले 2 दिनों के कलेक्शन ने संभावनाएं खोली हैं और अब ऐसा लग रहा है कि कम से कम ये फिल्म इस हफ्ते के अंत तक अपना बजट वसूल लेगी. अगर अन्य राज्यों में इस फिल्म को और बेहतर रिस्पॉन्स मिलता तो अभी तक ये फायदे में चल रही होती.

राजा शिवाजी की दमदार कास्ट

देखने वाली बात होगी कि फिल्म की कमाई आगे कैसे करवट लेती है. फिल्म में संजय दत्त और अभिषेक बच्चन अहम रोल में हैं. एक बार फिर संजय दत्त पर मेकर्स ने भरोसा जताया है और उन्हें लीड विलेन का रोल दिया है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म में भाग्यश्री, विद्या बालन और जेनेलिया देशमुख का भी अहम रोल है. वहीं सलमान खान इस मूवी में कैमियो रोल में नजर आए हैं और अपनी एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस करने में सफल रहे हैं. अगर 2 हफ्ते भी ये फिल्म थियेटर्स में टिक जाती है तो कुछ मुनाफा कमाने में भी सफल हो सकती है. लीड रोल के साथ ही रितेश देशमुख ने इस पिल्म में डायरेक्शन का काम भी संभाला है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here