Home Latest News पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-...

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेस पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- चुनाव खत्म, ‘महंगाई मैन’ की वसूली शुरू

8
0

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपये की बढ़ोतरी करके जनता पर करारा प्रहार किया है। कांग्रेस ने इसे विधानसभा चुनाव संपन्न होने से जोड़ते हुए कहा कि चुनाव के बाद पीएम मोदी की वसूली शुरू हो गई है।
कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘महंगाई मैन’ मोदी ने आज एक बार फिर जनता पर हंटर चलाया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही सीएनजी के दाम भी दो रुपये की बढ़ा दिए गए हैं। चुनाव खत्म – मोदी की वसूली शुरू।
Congress Targets PM Modiकितनी हुईं पेट्रोल और डीजल की कीमतें
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल के दाम 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। यह बढ़ोतरी ऐसे समय पर की गई है, जब दुनिया पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण ऊर्जा संकट से जूझ रही है। अमेरिका-इस्राइल और ईरान युद्ध के बाद ब्रेंट तेल की कीमतें रिकॉर्ड उच्च स्तर पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here