Home Latest News ईरान के राष्ट्रपति ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के...

ईरान के राष्ट्रपति ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोदी को किया आमंत्रित

4
0

 ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेदेशकियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

 ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने देश के सर्वोच्च नेता रहे अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। राजनयिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। खामनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ीं रस्में 5 से 9 जुलाई तक होंगी। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रण मिलने की पुष्टि भारत ने नहीं की है। खामेनेई ने 3 दशकों तक ईरान पर शासन किया।

28 फरवरी को हुई थी खामेनेई की मौत

तीन दशकों तक ईरान पर शासन करने वाले खामेनेई की मौत 28 फरवरी को हुई थी, जो तेहरान पर अमेरिका और इजरायल के बड़े हवाई हमलों का पहला दिन था।
राजनयिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति पेजेशकियान ने भारतीय प्रधानमंत्री को अंतिम संस्कार समारोह के लिए आमंत्रित किया है। अंतिम संस्कार तेहरान और कोम में 5,6 और 7 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। अंतिम समारोह 9 जुलाई को मशहद शहर में होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here