Home Latest News Punjabi गायक KS Makhkan के नाम पर बने फर्जी पेज:बोले- विवादों से...

Punjabi गायक KS Makhkan के नाम पर बने फर्जी पेज:बोले- विवादों से मेरा कोई वास्ता नहीं, कार्रवाई करूंगा

3
0

गायक KS Makhkan ने सोशल मीडिया पर उनके नाम से चल रहे फर्जी पेजों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है।

मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता केएस मक्खन ने सोशल मीडिया पर उनके नाम से चल रहे फर्जी पेजों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर स्पष्ट किया कि कुछ लोग उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने अपने पैतृक गांव शंकर में फिल्म सतलुज’ की विशेष स्क्रीनिंग की घोषणा भी की। मक्खन ने अपने प्रशंसकों से अपील की कि वे असली और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान करें तथा सच और झूठ के बीच का फर्क समझें।
मेरा सिर्फ एक ऑफिशियल पेज, बाकी सब जाली
केएस मक्खन ने 43 सेकंड के एक वीडियो संदेश में बताया कि फेसबुक पर उनके नाम से कई फर्जी पेज बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेरा असली फेसबुक पेज ‘KS Makhan Official’ है, जिस पर ब्लू टिक लगा हुआ है। यानी यह पूरी तरह वेरिफाइड पेज है। मेरे नाम से दो-चार अन्य पेज भी बनाए गए हैं, जो फर्जी हैं। उनके खिलाफ मैं जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई करूंगा।
5 प्वाइंट में पढ़ें क्या बोले पंजाबी सिंगर:-
  • फर्जी पेजों के विवादों की मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं: गायक ने आगे कहा कि यदि उनके नाम से चल रहे किसी फर्जी पेज पर कोई व्यक्ति लड़ाई-झगड़ा करता है, गाली-गलौज करता है या किसी तरह का विवाद खड़ा करता है, तो उससे उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की कि वे केवल उनके आधिकारिक ब्लू टिक वाले फेसबुक पेज पर ही भरोसा करें।
  • गांव में होगी ‘सतलुज’ फिल्म की स्क्रीनिंग: इसी बीच, एक अन्य वीडियो संदेश में केएस मक्खन ने पंजाब के युवाओं और अपने गांववासियों के लिए अहम घोषणा की। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को शाम 8 बजे उनके पैतृक गांव शंकर के पत्ती तक्खर इलाके में फिल्म ‘सतलुज’ की विशेष स्क्रीनिंग होगी।
  • बड़ी संख्या में पहुंचकर फिल्म देखने की अपील: मक्खन ने कहा कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं होने दिया गया। इसलिए अब पंजाब के लोग अपने-अपने गांवों, गुरुद्वारा साहिबानों और अन्य खुली जगहों पर इसकी स्क्रीनिंग कर रहे हैं। उन्होंने गांव और आसपास के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर फिल्म देखने की अपील की।
  • यह राजनीति नहीं, सच्चाई के कत्ल की कहानी है: केएस मक्खन ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक दलजीत और पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस फिल्म का विषय बेहद शानदार है। इसमें कोई राजनीतिक बात नहीं है, बल्कि यह दिखाया गया है कि किस तरह सच्चाई की आवाज को दबाया गया और सच का गला घोंटा गया।
  • जागरूक होने के लिए यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए: उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं को जागरूक होने के लिए यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए और इस मुहिम का समर्थन करना चाहिए। अपने दोनों वीडियो संदेशों का समापन केएस मक्खन ने जोशीले अंदाज में “पंजाब जिंदाबाद” का नारा लगाकर किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here