Home Latest News Australia में सड़क हादसा में पंजाबी छात्रा की मौत:19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा...

Australia में सड़क हादसा में पंजाबी छात्रा की मौत:19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा Komalpreet Kaur को कार ने मारी टक्कर

9
0

Komalpreet Kaur का ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर एक सड़क हादसे में मौत हो गई है।

पंजाब के लुधियाना जिले की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा कोमलप्रीत कौर का ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। कोमलप्रीत वहां नर्सिंग की पढ़ाई के साथ पार्ट-टाइम नौकरी कर रही थी। शनिवार देर रात काम से घर लौटते समय एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना के बाद से पंजाब में उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
देर रात काम से लौटते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय कोमलप्रीत कौर शनिवार देर रात अपनी नाइट ड्यूटी खत्म करके पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान कैनिंगवेल इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कोमलप्रीत की मौके पर ही जान चली गई।
नर्सिंग की पढ़ाई करने गई थी ऑस्ट्रेलिया
कोमलप्रीत कौर अपने सुनहरे भविष्य के सपने लेकर पिछले साल ही ऑस्ट्रेलिया गई थीं। वह पर्थ के मशहूर ‘स्टैनली कॉलेज’ से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थीं। अपनी पढ़ाई और रहने का खर्च निकालने के लिए वह कॉलेज के साथ-साथ पार्ट-टाइम नौकरी भी करती थीं।
भारतीय सेना के रिटायर्ड सूबेदार की थीं बेटी
मृतक कोमलप्रीत कौर पंजाब के लुधियाना जिले में रायकोट/हलवारा के पास स्थित गांव कलसियां की रहने वाली थीं। उनके पिता अमरीक सिंह भारतीय सेना से रिटायर्ड सूबेदार हैं। बेटी की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here