Home Latest News Chandigarh में Petrol-Diesel खरीद पर लिमिट लगाई:बाइक-स्कूटी को ₹500, कार को...

Chandigarh में Petrol-Diesel खरीद पर लिमिट लगाई:बाइक-स्कूटी को ₹500, कार को ₹1500 से ज्यादा का नहीं मिलेगा तेल

19
0

चंडीगढ़ में वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाने की सीमा तय कर दी गई है।

अब शहर के पेट्रोल पंपों पर टू-व्हीलर में एक बार में अधिकतम 500 रुपए और फोर-व्हीलर में 1500 रुपए तक का ही पेट्रोल या डीजल मिलेगा।
चंडीगढ़ में करीब 86 पेट्रोल पंप हैं, लेकिन अभी पोस्टर सिर्फ सेक्टर-17 स्थित पेट्रोल पंप एचजी पेट्रो केयर पर लगाए गए हैं। पंप के मुलाजिम उजगार सिंह ने बताया कि हमारे पास पीछे से पेट्रोल की सप्लाई कम हो रही है। ऐसे में हमारी कोशिश यह है कि सभी ग्राहकों को तेल मिल पाए।
जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। आज से ही फैसला लागू हुआ। लोगों को कोई दिक्कत न आए। इसके चलते पेट्रोल पंप के सामने इस संबंधी लिख दिया गया। सुबह से ही उसी हिसाब से पेट्रोल और डीलज लोगों को मुहैया करवाया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी प्रशासन की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
सेक्टर-17 के पंप पर गाड़ी में पेट्रोल डलवाने आए राजेश शर्मा ने कहा कि पेट्रोल पर 1500 रुपए तक की कैंपिंग का फैसला बहुत सही है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति की गाड़ी में तय सीमा में पेट्रोल होगा तो वह उतनी ही गाड़ी घुमाएगा। मेरा मानना है कि इससे लोगों का ही फायदा होगा।
सेक्टर-10 पेट्रोल पंप के मैनेजर ने बताया कि उनके यहां पहले पेट्रोल और डीजल की खपत करीब 22000 लीटर थी, जो अब बढ़कर 26000 लीटर हो गई है। उनके यहां हर रोज 25000 लीटर की गाड़ी आती है, लेकिन रविवार को नहीं आई थी। जिस कारण थोड़ी दिक्कत आई थी। आज सामान्य है।
15 मई को पेट्रोल-डीजल के रेट ₹3 बढ़े
15 मई को पेट्रोल और डीजल पर 3 रुपए प्रति लीटर रेट बढ़ा दिए थे। जिससे पंजाब के शहरों में पेट्रोल 100 रुपए के पार पहुंच गया। वहीं चंडीगढ़ में दाम ₹94.30 से बढ़कर ₹97.44 और डीजल ₹82.45 प्रति लीटर से बढ़कर ₹85.56 प्रति लीटर हुए।
इसके बाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने जल्द किराया बढ़ाने की बात कही थी, जिससे सब्जियों के दाम भी बढ़ सकते हैं। पेट्रोल की कीमतों में इजाफे के पीछे मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और फ्यूल में मिलाए जाने वाले एडिटिव्स की लागत बढ़ना माना जा रहा है।
लुधियाना में CNG भरवाने के लिए वाहनों की लगी कतार। (फाइल फुटेज)
लुधियाना में CNG भरवाने के लिए वाहनों की लगी कतार। (फाइल फुटेज)
16 मई को CNG के भी रेट बढ़े
पेट्रोल-डीजल के बाद 16 मई को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के रेट भी बढ़ गए थे। थिंक गैस ने CNG की कीमत में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की। वहीं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने CNG के दाम में 1.25 रुपए की बढ़ोतरी की।
लुधियाना में थिंक गैस की CNG अब 88.75 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले यहां CNG की कीमत 86.75 रुपए प्रति किलो थी। जबकि मोहाली में अडानी गैस ने सवा रुपए की बढ़ोतरी की। मोहाली में पहले रेट 93 रुपए थे, जो कि 94.25 रुपए हो गए।
चंडीगढ़ में पहले IOCL की CNG का रेट 93 रुपए प्रति किलो था, जो बढ़कर अब 94.25 रुपए प्रति किलो हो गया है। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम में 3-3 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।
पंजाब में पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ चुके हैं। पेट्रोल की कीमत सभी जिलों में 100 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा हो चुकी है। डीजल के रेट में भी 3 रुपए से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसे में सबकी नजर इस बात पर है कि दोबारा तो इसके रेट नहीं बढ़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here