Home Latest News IND vs IRE: हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, केएल राहुल… आयरलैंड में वैभव...

IND vs IRE: हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, केएल राहुल… आयरलैंड में वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते हैं इन सबका रिकॉर्ड

8
0

भारत-आयरलैंड T20 सीरीज में निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रखिएगा

आयरलैंड के खिलाफ 26 जून से T20 सीरीज शुरू होते ही सबकी निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर जम जाएंगी. इस बात की पूरी उम्मीद है कि वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करते दिखें. अगर ऐसा होता है तो फिर 15 साल के इस होनहार बल्लेबाज के हाथों हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा और केएल राहुल से जुड़े रिकॉर्ड टूटते दिख सकते हैं. ये वो रिकॉर्ड हैं जो भारत-आयरलैंड T20 सीरीज में हार्दिक, रोहित या फिर केएल राहुल के नाम दर्ज हैं.

IND vs IRE: हार्दिक पंड्या का कौन सा है रिकॉर्ड?

अब सवाल है कि हार्दिक, रोहित और केएल राहुल के नाम दर्ज रिकॉर्ड क्या हैं, जिन्हें मौका मिलने पर मौजूदा आयरलैंड सीरीज में वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते हैं? सबसे पहले भारत-आयरलैंड T20 सीरीज में हार्दिक पंड्या के रिकॉर्ड पर गौर कर लेते है. हार्दिक दोनों देशों के बीच T20 सीरीज में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ खेले 5 T20 में 241.93 की स्ट्राइक रेट से 75 रन बनाए हैं. इसके अलावा आयरलैंड के खिलाफ T20 कि किसी एक इनिंग में भी सबसे ज्यादा 355.55 का स्ट्राइक रेट हार्दिक का ही है. उस इनिंग में उन्होंने 9 गेंदों में 4 छक्के के साथ 32 रन बनाए थे.

IND vs IRE: रोहित के नाम छक्के का रिकॉर्ड

भारत-आयरलैंड T20 सीरीज में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा 9 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. वहीं ओवरऑल रिकॉर्ड दोनों देशों की सीरीज में एंडी बलबिर्नी का है, जिन्होंने 11 छक्के जड़े हैं. रोहित ने 4 मैच में 9 छक्के जड़े हैं तो बलबिर्नी ने 7 मैचों में 11 छक्के लगाए हैं.

IND vs IRE: केएल राहुल का रिकॉर्ड क्या है?

दोनों देशों के बीच T20 सीरीज की एक इनिंग में सबसे ज्यादा 7 छक्के लगाने के रिकॉर्ड भी एंडी बलबिर्नी के नाम है. वहीं भारतीयों में ये कमाल केएल राहुल ने किया है. उन्होंने एक पारी में आयरलैंड के खिलाफ T20 में 6 छक्के लगाए हैं. केएल राहुल की तरह दीपक हुड्डा के भी एक पारी में 6 छक्के हैं. इसके अलावा दीपक हुड्डा भारत-आयरलैंड T20 सीरीज की एक इनिंग में चौके-छ्क्के से सबसे ज्यादा 72 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं.

IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते हैं सबका रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी जिस मिजाज के खिलाड़ी हैं, उनके लिए आयरलैंड के खिलाफ मौजूदा T20 सीरीज में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट, सबसे ज्यादा छक्के या फिर एक इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के जैसे रिकॉर्डों को तोड़ना कोई बड़ी बात नहीं है. अपनी बल्लेबाजी के दौरान एक इनिंग में ही वो कई बार 10 से ज्यादा छक्के उड़ाए हैं. कितनी बार 350 से 400 के स्ट्राइक रेट पर बल्लेबाजी की है. ऐसे में डेब्यू का मौका मिलने पर आयरलैंड के मौसम और पिच के मिजाज से तालमेल बना तो वैभव सूर्यवंशी वहां बड़ा खेल दिखा सकते हैं. उस सूरत में हार्दिक, रोहित, राहुल का आयरलैंड के खिलाफ T20 में बनाया रिकॉर्ड सुरक्षित नहीं दिखता.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here