RR को प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी संभावना को मजबूत बनाए रखने के लिए LSG के खिलाफ जीत बेहद जरूरी थी।
आईपीएल 2026 का 64वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच मंगलवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर आरआर ने एलएसजी को 7 विकेट से हराकर अंकतालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया।
RR के लिए बेहद अहम जीत
RR को प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी संभावना को मजबूत बनाए रखने के लिए LSG के खिलाफ जीत बेहद जरूरी थी। RR के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने जब मिशेल मार्श के 96 और जोश इंग्लिस के 60 रनों की बदौलत 5 विकेट पर 220 रन बना दिए, तो RR के लिए जीत मुश्किल नजर आ रही थी।
इन खिलाड़ियों ने निभाई जीत में अहम भूमिका
वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर 10 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 93 रन बनाकर RR को 7 विकेट से मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। RR ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 225 रन बनाए। वैभव के अलावा, जायसवाल ने 23 गेंदों पर 43 और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने 38 गेंदों पर 53 रन बनाए।
RR मजबूत दावेदार
LSG पर जीत RR की सीजन के 13वें मैच में 7वीं जीत थी। RR 14 अंकों के साथ अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है और इस स्थान पर बरकरार रहते हुए प्लेऑफ खेलने की मजबूत दावेदार नजर आ रही है।
ये टीमें कर चुकी क्वालीफाई
अंकतालिका में RR 18 अंक के साथ पहले, गुजरात टाइटंस 16 अंक के साथ दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद 16 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। ये तीनों टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और तीनों के पास अभी 1-1 मैच है।
इन टीमों के पास 1-1 मैच
पंजाब किंग्स 13 मैच में 13 अंक के साथ पांचवें, चेन्नई सुपर किंग्स 12 अंको के साथ छठे, दिल्ली कैपिटल्स 12 अंक के साथ सातवें स्थान पर है। इन तीनों टीमों के पास भी 1-1 मैच है।
KKR के पास 2 मैच
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के 12 मैचों में 11 अंक है और टीम आठवें नंबर पर है। KKR के पास अभी 2 मैच है और 15 अंक तक पहुंचने का मौका है।
प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के समीकरण
पंजाब किंग्स और KKR भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है। अगर RR और पंजाब अपने अगले मैच हार जाएं और KKR अपने दोनों मैच जीत जाए, तो 15 अंक के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। अगर RR अपना अगला मैच जीत जाए तो सीधे क्वालीफाई कर जाएगी। अगर RR और KKR अपने अगले मैच हार जाएं और पंजाब अपना अगला मुकाबला जीत जाए, तो पंजाब अब भी 15 अंक के साथ प्लेऑफ में जगह बना सकती है।
ये टीमें हुई बाहर
MI के 12 मैचों में 8 अंक हैं, जबकि LSG के 13 मैचों में 8 अंक हैं। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं।