जालंधर के किशनपुरा इलाके में एक घर के मंदिर में पंखे से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई।
आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान एक सिलेंडर फट गया, जिससे 3 लोग झुलस गए। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
यह घटना सुबह उस समय हुई जब घर के मालिक सैर पर निकलने वाले थे। शॉर्ट सर्किट से लगी आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग का धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिसके बाद आसपास के लोग मदद के लिए आगे आए।











































