फीफा वर्ल्ड कप में ओपनिंग मैच की शुरूआत कर इतिहास रचने वाले सरप्रीत पंजाब के जालंधर से संबंध रखते हैं।
सरप्रीत का जन्म न्यूजीलैंड के आकलैंड में हुआ। उनके पिता जालंधर जबकि मां होशियारपुर के गांव ढड्डा खुर्द की रहने वाली हैं।
सरप्रीत के पिता ने 35 साल पहले न्यूजीलैंड जाकर वहां मेहनत-मजदूरी की। इसके बाद ग्रासरी स्टोर खेला और बेटे को फुटवाल के प्रेरित कर प्लेयर बनाया। सरप्रीत पहले युवा पंजाबी प्लेयर हैं, जिन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया और पहले मैच की शुरूआत की। सरप्रीत न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम (All Whites) के अटैकिंग मिडफील्डर हैं।
वे विश्व कप में खेलने वाले पहले सिख और भारतीय मूल के खिलाड़ी भी बन गए हैं। जालंधर (पंजाब) से संबंध रखने वाले 27 वर्षीय सरप्रीत ने ईरान के खिलाफ ग्रुप जी के अपने पहले मैच में शुरूआती 11 में जगह बनाई। उसने लगभग पूरा मैच खेला।












































