Home Latest News MP अमृतपाल सिंह का NSA खत्म, अजनाला केस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से...

MP अमृतपाल सिंह का NSA खत्म, अजनाला केस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी पेशी

5
0

खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर एक अहम अपडेट सामने आई है।

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत उनकी नजरबंदी अब समाप्त हो चुकी है, लेकिन अजनाला थाने पर हुए हमले के मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है। आज उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया जाएगा। पंजाब पुलिस की एक विशेष टीम 21 अप्रैल को डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंची थी, जहां अमृतपाल सिंह को NSA के तहत रखा गया था। उनकी नजरबंदी 22 अप्रैल को खत्म हो गई, जिसके बाद अब पुराने मामलों में कार्रवाई तेज कर दी गई है।
अमृतपाल सिंह के वकील एडवोकेट रितुराज सिंह के मुताबिक, NSA की अवधि खत्म होने के बावजूद एफआईआर नंबर 39 के तहत केस जारी है। इस मामले में धारा 307 समेत कई गंभीर आरोप शामिल हैं। अन्य आरोपी पहले ही अदालत में पेश हो चुके हैं, जबकि अमृतपाल सिंह की पेशी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।
पुलिस मांगेगी रिमांड
आज की सुनवाई के दौरान पुलिस अदालत से अमृतपाल सिंह का रिमांड मांगेगी, ताकि उनसे पूछताछ की जा सके और अजनाला मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा सके।
क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह को अप्रैल 2023 में मोगा के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले फरवरी 2023 में Ajnala Police Station में बड़ा विवाद हुआ था, जब अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों ने बैरिकेड तोड़कर थाने में प्रवेश किया था। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प भी हुई थी। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि उनके एक गिरफ्तार साथी को रिहा किया जाए। फिलहाल, इस मामले में अदालत की सुनवाई और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here