Home Latest News T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले Hardik Pandya भी T20 टीम से बाहर...

T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले Hardik Pandya भी T20 टीम से बाहर होंगे? जानिए बड़ी वजह

3
0

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या T20 टीम से बाहर हो सकते हैं.

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का सेलेक्शन 6 जून को होने की खबर है. लेकिन, इन दौरों के लिए हार्दिक पंड्या के चुने जाने के आसार कम लग रहे हैं. मतलब, उन्हें भारत की T20 टीम से बाहर किया जा सकता है. हार्दिक को T20 टीम से ड्रॉप करने के पीछे भारतीय सेलेक्टर्स का मकसद वनडे वर्ल्ड कप से जुड़ा है. भारत को अगले साल साउथ अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है, जहां की तेज और उछाल भरी पिचों पर अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की भूमिका बड़ी हो सकती है. ऐसे में सेलेक्टर्स का जोर पंड्या को ज्यादा से ज्यादा वनडे खिलाने पर है.

Hardik Pandya क्यों होंगे T20 टीम से बाहर?

Hardik Pandya का सेलेक्शन अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज के लिए किया गया है. इस वनडे सीरीज में हार्दिक और उनके प्रदर्शन पर पूरा फोकस रहने वाला है. हार्दिक पंड्या कैसी बल्लेबाजी करते हैं और सबसे बड़ी बात की वो अपने कोटे के पूरे 10 ओवर डाल पाते हैं या नहीं? उस पर सेलेक्टर्स की पूरी निगाह रहेगी. भारतीय सेलेक्टर्स की कोशिश हार्दिक पंड्या को इंजरी से बचाते हुए वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए तैयार करने की है.

इंजरी है पंड्या की दुश्मन!

हार्दिक पंड्या के लिए इंजरी एक बड़ा सिरदर्द रही है. IPL 2026 के दौरान वो बैक स्पाज्म से जूझते दिखे. उसके चलते उन्हें ग्रुप स्टेज पर 4-5 मैच मिस करने पड़े. IPL 2026 के मुकाबले ही नहीं बल्कि उससे पहले इंजरी के चलते उन्हें कई बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट और सीरीज भी मिस करने पड़े. इंजरी के चलते ही हार्दिक पंड्या एशिया कप 2025 के बीच से ही बाहर होना पड़ा था. उसी इंजरी से रिकवर नहीं होने के चलते उन्हें एशिया कप 2025 के बाद हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे से भी बाहर रहे थे.

इंजरी से वापसी करते हुए जिताया T20 WC

हालांकि, एशिया कप 2025 में हुई इंजरी से फुल रिकवरी के बाद हार्दिक पंड्या ने जब वापसी की तो भारत को T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. हार्दिक पंड्या ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के 9 मैचों की 9 पारियों में 160.74 की स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए थे. इसके अलावा उन्होंने गेंद से 9 विकेट भी चटकाए थे.

UK दौरे पर पंड्या की जगह जा सकते हैं ये खिलाड़ी

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को जीत दिलाने के बाद हार्दिक पंड्या को IPL 2026 के दौरान फिर इंजरी हुई, जिससे वो रिकवरी के मोड में है. वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए सेलेक्टर्स हार्दिक को T20 से दूर रखना चाहते हैं. यही वजह है कि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर उनका जाना तय नहीं है. हार्दिक की गैर मौजूदगी में शिवम दुबे और नीतीश रेड्डी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की T20 टीम में बतौर ऑलराउंडर शामिल किया जा सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here