Home Latest News इच्छा मृत्यु के बाद परिवार ने हरीश राणा के अंग दान करने...

इच्छा मृत्यु के बाद परिवार ने हरीश राणा के अंग दान करने का लिया फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने की तारीफ

6
0

हरीश राणा की इच्छा मृत्यु के बाद उनके परिवार ने बड़ा फैसला लिया है, जिसकी सुप्रीम कोर्ट ने सराहना की है।

परिवार ने इच्छा मृत्यु के बाद हरीश राणा के अंग दान करने का निर्णय लिया है। हरीश के हार्ट वॉल्व और कॉर्निया दान किए गए हैं। बता दें करीब 13 साल हरीश राणा ने जिंदगी और मौत की जंग लड़ी। साल 2013 में एक इमारत से गिरने के बाद वह स्थायी वेजिटेटिव स्टेट में चले गए थे। परिवार ने हर संभव प्रयास किया, लेकिन हरीश की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। फिर ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां मार्च 2026 को कोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट्स और परिस्थितियों को देखते हुए लाइफ सपोर्ट हटाने की इजाजत दी। 24 मार्च को दिल्ली स्थित एम्‍स (AIIMS) में पेलिएटिव केयर के तहत भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। मौत के बाद परिवार ने हरीश के अंग दान करने का फैसला लिया है ताकि उनका जीवन दूसरों के काम आ सके।

सुप्रीम कोर्ट ने की तारीफ

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने कहा कि यह मामला समाज और न्यायपालिका दोनों को बहुत कुछ सिखाने वाला रहा। परिवार ने निस्वार्थ भाव से कॉर्निया और हार्ट वॉल्व दान कर मानवता की मिसाल पेश की है। हरीश राणा की जिंदगी अब दूसरों के भीतर आगे बढ़ेगी और उनकी विरासत उन लोगों के जरिए जिंदा रहेगी, जिन्हें इस दान से नई जिंदगी या नई रोशनी मिलेगी।
एम्स की डॉक्टर सीमा मिश्रा ने कहा कि परिवार ने कई सालों तक भावनात्मक और कानूनी संघर्ष झेला। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद डॉक्टरों ने परिवार से लंबी बातचीत की और देखा कि किस तरह का डोनेशन हो सकता है। इसलिए विशेषज्ञ टीमों ने कॉर्निया और हार्ट वॉल्व जैसे टिश्यू डोनेशन की संभावना तलाश की। डॉक्टरों का कहना है कि कॉर्निया डोनेशन से चेहरे पर कोई विकृति नहीं आती और हार्ट वॉल्व निकालने की प्रक्रिया भी पूरी गरिमा के साथ की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here