जालंधर के जेपी नगर इलाके में शॉर्ट सर्किट के कारण कोठी में बने गोदाम में आग लग गई।
दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर कोठी व गोदाम में रखे कीमती सामान को बाहर निकालने का प्रयास किया। दमकल विभाग की चार से अधिक गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस दौरान संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों और प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, कोठी के एक हिस्से में गोदाम बनाया गया था, जहां बड़ी मात्रा में सामान रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से गोदाम में रखा सामान आग की चपेट में आ गया। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया।

आग लगने के कारण काफी नुकसान हुआ।










































