Home Latest News पंजाब में शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, वनिंदर कौर लूंबा और...

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, वनिंदर कौर लूंबा और करण सिह AAP में शामिल

2
0

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है.

अकाली के पूर्व विधायक वनिंदर कौर लूंबा और करण सिंह DTO ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया. पटियाला के पातड़ां में शिरोमणि अकाली दल को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब पूर्व विधायक वनइंदर कौर लूंबा और करण सिंह DTO ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया।
दोनों नेता को पटियाला के पातड़ां इलाके से ताल्लुक रखते हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में सभी नए नेताओं और समर्थकों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर के इन नेताओं के शामिल होने से इस इलाके में पार्टी मजबूत होगी. सीएम मान ने कहा कि विपक्षी दलों के इतने बड़ी संख्या में समर्थकों का पार्टी में शामिल होना बताता है कि उनकी सरकार कैसा काम कर रही है. उन्होंने कहा कि ये AAP सरकार की जन-हितैषी पहलों और नीतियों के प्रति जनता के बढ़ते समर्थन को दर्शाता है. इससे भविष्य में इस इलाके में पार्टी का आधार और जनाधार दोनों में बढ़ेगा.

कांग्रेस के भी कई नेता AAP में शामिल

मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में भी कई कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़कर आप का दामन थाम लिया है. मुख्यमंत्री एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, आज बहुत खुशी की बात है कि मुकेरियां के सरबजोत सिंह साबी, कई मौजूदा सरपंचों, जिला परिषद सदस्यों, पार्षदों और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं और पार्टी में अपना पूरा भरोसा जताया है.

मुख्यमंत्री ने दिल से किया स्वागत

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ‘AAP’ परिवार में शामिल होने पर आप सभी का दिल से स्वागत है. मुझे पूरा भरोसा है कि आपके अनुभव और समर्थन से पार्टी और भी मजबूत होगी. आइए, हम सब मिलकर एक जीवंत पंजाब के अपने सपने को साकार करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here