Tuesday, July 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

कनाडा में दर्दनाक हादसा: तरनतारन के दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत, पढ़ाई के लिए गए थे विदेश

कनाडा में तरनतारन के दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में हुए सड़क हादसे ने तरन तारन के दो परिवारों को गहरा सदमा दिया है। जानकारी के अनुसार, तरन तारन जिले के मारी गौर सिंह और ऐलोवाल गांव के रहने वाले तलविंदर सिंह और जजबीर सिंह रोजी-रोटी और अपने परिवार के बेहतर भविष्य की तलाश में कनाडा गए थे।
बीते कल ब्रिटिश कोलंबिया के हाईवे 97, अलास्का हाईवे, फोर्ट नेलसन शहर के नजदीक एक भीषण ट्रक दुर्घटना हुई। इस हादसे में दोनों युवक मौके पर ही जीवन की जंग हार गए। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिजनों और गांव में शोक की लहर फैल गई।
परिजनि बोले- पढ़ाई के सिलसिले में कनाडा गए थे
मृतकों के परिवारों ने बताया कि युवक अपनी पढ़ाई और काम के सिलसिले में कनाडा गए थे। उनके परिवारों ने बताया कि तलविंदर सिंह और जजबीर सिंह मेहनती और ईमानदार युवा थे, जिन्होंने अपने परिवार के लिए हमेशा बेहतर अवसरों की तलाश की।
हादसे के तुरंत बाद कनाडा पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी। परिजन मृतकों के शवों को जल्द से जल्द पंजाब लाने की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें अंतिम संस्कार के लिए घर लाया जा सके।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News