एक्शन का धूम-धड़ाका, पर शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की ‘आशिकी’ में कितना दम?
शाहिद कपूर की जिस फिल्म का बेसब्री से आपको इंतजार था यानी ‘ओ रोमियो’ फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है.
विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी वैसी ही है जैसे गरम समोसे के साथ तीखी चटनी, कॉम्बिनेशन एकदम डेडली है. पर सवाल ये था कि ‘कमीने’ और ‘हैदर’ के बाद उम्मीदें तो बुर्ज खलीफा जितनी ऊंची हैं, पर क्या ये ‘रोमियो’ उस ऊंचाई को छू पाया है? तो आपको बता दें, ओ रोमियो में क्राइम का तड़का है, रोमांस की चाशनी है और एक्शन ऐसा कि आपकी पलकें झपकना भूल जाएं.
विशाल भारद्वाज का विजन और नाडियाडवाला का पैसा मिलकर स्क्रीन पर तबाही तो मचा रहे हैं, लेकिन क्या इस ‘रोमियो‘ की कहानी में वो दम है जो आपको थिएटर की कुर्सी से बांधे रखे? क्या ये फिल्म आपके इस वीकेंड और पॉपकॉर्न के पैसे को वसूल कर पाएगी? जानने के लिए अंत तक ये रिव्यू जरूर पढ़ें.