Thursday, August 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस ने श्री दरबार साहिब में हमला किया, प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तानी मिसाइलों से सुरक्षा की :Ravneet Bittu

हलवारा एयरपोर्ट को लेकर आप और भाजपा के बीच सियासत गरमाती दिखाई दे रही है।

हलवारा एयरपोर्ट को लेकर आप और भाजपा के बीच सियासत गरमाती दिखाई दे रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी अपनी सियासी रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रही है।
इनके नेता झूठ बोल रहे हैं, जो घोषणाएं कर रहे है कि हलवारा एयरपोर्ट जल्द शुरू होने वाला है। सच्चई यह है कि अभी हलवारा एयरपोर्ट को संचालन की स्थिति में लाने के लिए वक्त लगेगा। बिट्टू सोमवार को दोमोरिया पुल अपग्रेडेशन साइट का मुआयना करने के दौरान पत्रकारों के साथ बात कर रहे थे।
बिट्टू ने कहा आम आदमी पार्टी के नेता सुर्खियों में बने रहने के लिए हर दिन नया शिगूफा छेड़ देते हैं। हलवारा एयरपोर्ट पर अभी कई औपचारिकताएं पूरी की जानी बाकी है। रवनीत सिंह बिट्टू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी सियासी कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों का कार्यकाल एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासनकाल एक तरफ।
1984 के दौर में कांग्रेस के कार्यकाल में श्री दरबार साहिब में टैंक चढ़वा गोले दागे गए, वहीं प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में श्री दरबार साहिब की पाकिस्तानी मिसाइलों से सुरक्षा की गई। यहीं फर्क है अन्य दलों और प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार में।
लुधियाना से महिला प्रत्याशी हो सकती है उम्मीदवार
लुधियाना वैस्ट में उप-चुनाव की तारीखों के ऐलान में हो रही देरी संबंधी पूछे गए सवाल पर रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि चुनाव पोस्टपोन नहीं हो रहे हैं, लेकिन इस चुनाव के लिए तारीख का ऐलान इलैक्शन कमीशन ने करना है। भाजपा की ओर से अभी तक उम्मीदवार घोषित न किये जाने संबंधी सवाल पर बिट्टू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ने वाले नहीं, बल्कि जीतने वाले उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारेगी। भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा, तो सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि कोई महिला भी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हो सकती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News