Sunday, July 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

जेल भेजे गए भुल्लर के मंत्रालयों का हुआ बंटवारा, हरपाल चीमा को परिवहन और रवजोत सिंह को जेल विभाग की जिम्‍मेदारी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद मंत्रालयों में बदलाव किया है.

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को अब परिवहन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, डॉ. रवजोत सिंह को जेल विभाग का कार्यभार दिया गया है. मुख्यमंत्री के गुजरात दौरे से ठीक पहले किए गए इस फैसले ने मंत्रिमंडल में किसी भी बड़े फेरबदल की संभावनाओं को फिलहाल टाल दिया है.
पंजाब की राजनीति में मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेल में बंद पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के विभागों का बंटवारा कर दिया है. भुल्लर की गिरफ्तारी और इस्तीफे के बाद खाली हुए परिवहन और जेल विभाग की जिम्मेदारी अब सरकार के दो भरोसेमंद चेहरों को सौंपी गई है. मंगलवार को मुख्यमंत्री के गुजरात दौरे पर रवाना होने से ठीक पहले यह अहम फैसला लिया गया. वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के कंधों पर अब परिवहन विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी होगा. चीमा के पास पहले से ही वित्त, आबकारी और कराधान जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं. वहीं, डॉ. रवजोत सिंह को जेल विभाग सौंपा गया है.
डॉ. रवजोत वर्तमान में अप्रवासी भारतीय (NRI) मामलों के मंत्री हैं. गौरतलब है कि जनवरी में स्थानीय निकाय विभाग छिनने के बाद से डॉ. रवजोत की नाराजगी की खबरें आ रही थीं, ऐसे में उन्हें जेल विभाग देकर मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में संतुलन बनाने की कोशिश की है.
गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में नाम आने के बाद मुख्यमंत्री ने शनिवार को लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा मांगा था. पंजाब पुलिस द्वारा भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद से ही कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज थीं, लेकिन इन नियुक्तियों ने फिलहाल मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की अटकलों पर विराम लगा दिया है.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News