Monday, July 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

शिमला IGMC में डॉक्टर का तांडव, बेड पर लेटे मरीज के मुंह पर बरसाए घूंसे, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में बेड पर लेट जाने पर एक मरीज को डॉक्टर ने बुरी तरह पीटा.

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में बेड पर लेट जाने पर एक मरीज को डॉक्टर ने बुरी तरह पीटा. मरीज के मुंह पर घूंसे मारे. इसके बाद मरीज के परिजनों ने कॉलेज के गेट पर जमकर हंगामा काटा. वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने इस मामले में एक्शन लिया है. फिलहाल आरोपी डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है.
डॉक्टर को मेडिकल एजूकेशन के मुख्यालय (निदेशक कार्यालय) में रिपोर्ट करने को कहा है. इसके साथ ही सरकार के आदेशों पर हाई पावर कमेटी जांच के लिए बनाई गई है. IGMC के MS डाॅ. राहुल राव ने कहा कि चिकित्सक को सरकार के आदेशों पर सस्पेंड कर दिया है, हाई पावर कमेटी इस मामले की जांच करेगी. मुख्यमंत्री ने भी जल्द इस मामले की जांच कर निर्णय लेने के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार के आदेशों पर अस्पताल प्रबंधन ने चेस्ट एंड डीबी विभागाध्यक्ष की अध्यक्षता में बनी तीन सदस्यीय कमेटी ने छह बजे रिपोर्ट सौंपी. इसके बाद सरकार के आदेशों पर चिकित्सक को सस्पेंड कर दिया गया.

सांस की दिक्कत की वजह से लेटे थे बेड पर

शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में मरीज के साथ मारपीट का मामला पेश आया है. आरोप है कि डॉक्टर ने पहले मरीज के साथ दुर्व्यवहार किया और फिर मारपीट की. बताया जा रहा है कि मरीज अर्जुन पंवार अस्पताल में एंडोस्कोपी करवाने के लिए आए थे. इसके बाद वे अन्य वार्ड में सांस की दिक्कत के चलते बेड पर जाकर लेट गए. आरोप है कि डॉक्टर ने पहले बदतमीजी की और फिर बहस करने के दौरान मारपीट शुरू कर दी. इस बीच किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद मरीज के परिजनों व अन्य लोगों ने कॉलेज के गेट पर हंगामा शुरू कर दिया.

डॉक्टर का बयान लेना बाकी

IGMC के एमएस डाॅ. राहुल राव ने कहा कि अभी तक वायरल वीडियो और मरीज और उसके तीमारदारों का बयान ही आया है, अभी डॉक्टर से बात की जानी है. हाई पावर कमेटी सभी का पक्ष जानेगी. अस्पताल प्रशासन ने चार घंटे में प्रारंभिक जांच पूरी कर रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है और सरकार के आदेशों पर कार्रवाई कर दी है. उन्होंने कहा कि किसी को भी शिकायत है, तो लिखित में दे सकते हैं.

कुछ देर माहौल रहा खराब

MS डाॅ. राहुल राव ने कहा कि आरोपी डॉक्टर और मरीज तथा उसके तीमारदारों का भी मेडिकल हुआ है. पुलिस निष्पक्षता से जांच कर रही है. एमएस ने कहा कि आरडीए एसोसिएशन के पदाधिकारी आरोपी डॉक्टर को मिलने जरूर आए थे जिस वजह से कुछ देर माहौल खराब हुआ लेकिन बाद में स्थिति नियंत्रित हो गई थी. उन्होंने लोगों से भी अस्पताल का माहौल बेहतर बनाने में सहयोग करने की अपील की है.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News