Saturday, July 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Amritsar कस्टम ने यात्री से गांजा किया बरामद:बैंकाक की फ्लाइट से आया था यात्री, मिठाई के डिब्बों में छिपाकर लाया, कीमत 0.96 करोड़

श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर अमृतसर कस्टम विभाग ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार कस्टम अधिकारियों ने एपीएस प्रोफाइलिंग और बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान 964 ग्राम गांजा बरामद किया। यह गांजा चार अलग-अलग खाद्य और मिठाई के डिब्बों में छिपाकर लाया गया था।
कस्टम विभाग के अनुसार, आरोपी बैंकाक से फ्लाइट संख्या SL-214 के जरिए अमृतसर आया था। अधिकारियों ने बताया कि बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 0.96 करोड़ रुपये है। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
कस्टम अधिकारियों ने बताया कि एपीएस प्रोफाइलिंग और आधुनिक बैगेज स्क्रीनिंग तकनीक की मदद से यह सफलता मिली। इस तकनीक के माध्यम से यात्री की संदेहास्पद गतिविधियों का पता लगाया गया और समय पर कार्रवाई की गई।
गांजा इन चार अलग-अलग खाद्य और मिठाई के डिब्बों में छिपाकर लाया था।
गांजा इन चार अलग-अलग खाद्य और मिठाई के डिब्बों में छिपाकर लाया था।
अमृतसर कस्टम विभाग ने कहा कि यह कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कड़ा संदेश है। अधिकारियों ने आगे कहा कि भविष्य में भी हवाई अड्डों पर सुरक्षा को और सख्त किया जाएगा और किसी भी प्रकार की तस्करी की कोशिश को नाकाम किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तस्करी बढ़ रही, लेकिन तकनीक मददगार
विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी बढ़ रही है, लेकिन आधुनिक तकनीक और सतर्क अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई से ऐसे प्रयासों को रोका जा सकता है। कस्टम विभाग ने जनता से भी अपील की है कि अगर किसी को संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दें तो तुरंत सूचना दें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News